---Advertisement---

प्रदेश की राजधानी रांची स्थित सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी,मचा हड़कंप

On: March 10, 2026 1:24 PM
---Advertisement---

रांची: प्रदेश में सिविल कोर्ट पासपोर्ट ऑफिस समेत महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को बम से उड़ाने की धमकी का सिलसिला जारी है इसी बीच खबर आ रही है कि फिर से एक बार रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ने की धमकी ईमेल के माध्यम से दी गई है। धमकी में कहां गया है कि इस बार 14 साइनाइट बम विस्फोट कर कोर्ट को उड़ा दिया जाएगा. मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई है।डॉग स्क्वाड और बम निरोधक टीम ने कोर्ट परिसर के कोने कोने जांच की.

सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं और कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई. घटना के बाद कोर्ट परिसर में आने-जाने वाले लोगों की जांच सख्त कर दी गई है. सुरक्षा के मद्देनज़र अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी की गई है.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now