July 26, 2026

टी20 वर्ल्डकप में भारत-पाक मैच की टिकट के लिए मचा घमासान, 200 गुना ज्यादा हुए रजिस्ट्रेशन

Picsart_24-02-24_20-53-35-247.jpg

झारखंड वार्ता न्यूज़

IND vs PAK T20 World Cup 2024:- भारत और पाकिस्तान इस साल अमेरिका और वेस्टइंडीज में संयुक्त रूप से आयोजित होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप (ICC T20 World Cup) में 9 जून को एक दूसरे का सामना करने जा रहे हैं। इस हाई वोल्टेज मुकाबले को लेकर अभी से ही टिकटों के लिए घमासान मचा हुआ है। 9 जून को न्यूयॉर्क शहर के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट में होने वाले मैच की टिकट के लिए उपलब्ध सीटों से 200 गुना ज्यादा मांग है। स्टेडियम की क्षमता मात्र 34 हजार लोगों की है।

अमेरिका में भारत और पाकिस्तान के नागरिकों की संख्या बहुतायत में हैं। दोनों देशों के ग्रुप मैच अमेरिका में ही होंगे। इस हाई वोल्टेज मुकाबले को लेकर दोनों देशों के प्रवासी नागरिकों में अभी से ही उत्सुकता देखी जा रही है। मैच के सभी टिकट बिक चुके हैं, इस रोमांचक मैच को देखने के इच्छुक अधिकतर लोगों के हाथ निराशा लगेगी। टी20 वर्ल्डकप की शुरुआत 1 जून को होगी। पहला मुकाबला अमेरिका और कनाडा के बीच खेला जाएगा।

ख़बर को शेयर करें।