---Advertisement---

झारखंड सहित देशभर में किसान विरोधी बीज विधेयक और बिजली विधेयक का तीखा विरोध होगा – सुफल महतो

On: December 14, 2025 8:51 AM
---Advertisement---

राँची :- झारखंड राज्य किसान सभा द्वारा केसारो,नगड़ी में किसान विरोधी बीज विधेयक और बिजली विधेयक की प्रतियां जलाई गई। किसान विरोधी बीज और बिजली विधेयक वापस लो,बीज और बिजली कारपोरेट के हवाले नहीं चलेगा, मोदी सरकार हाय हाय, किसान विरोधी विधेयक फाड़ दो,जला दो आदि नारे लग रहे थे। मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सुफल महतो ने कहा किसान विरोधी बीज विधेयक और बिजली विधेयक का झारखंड सहित देशभर में तीखा विरोध होगा, मोदी सरकार द्वारा ये दोनों विधेयक कृषि क्षेत्र को कारपोरेट कंपनियों के हाथों सौंपने की तैयारी है, इसी तरह 2014 में किसान विरोधी भूमि अध्यादेश,2020 में तीन कृषि काला कानून कारपोरेट के हितों के लिए लाया गया लेकिन देशव्यापी किसान आन्दोलन के कारण रद्द करना पड़ा, मोदी सरकार किसान आन्दोलन के साथ लिखित समझौता जो तीन माह के अन्दर एम् एस पी की कानूनी गारंटी देने का था आज तक लागू नहीं किया। बीज विधेयक और बिजली विधेयक किसानों का कमर तोड़ देगा।इस अवसर पर राज्य किसान कौंसिल सदस्य मदुवा कच्छप, शंकर उरांव, राज्य सम्मेलन स्वागत समिति अध्यक्ष सुरेश मुंडा, कपील महतो , कृति सिंह मुंडा, ललित सिंह मुंडा, अमित मुंडा, महेश मुंडा, बिरसा उरांव, बिगल उरांव, अशोक मुंडा,राजू मुंडा,सोमरा मुंडा, समीर मुंडा, म हेश महली,अमित नडुवा,अशोक मिंज,रघु महली,राजू महली,निमा तिर्की, छोटन देवी,तुरिया उरांव,बिणा कुमारी,परदीप महतो,लखवा उरांव,अमर उरांव,राजू पाहान, नमिता कुमारी,रबि उरांव,अजय मुंडा,सममुला अंसारी,नरेश उरांव,राम यज्ञ मिश्रा,झरी मुंडा अनिल मुंडा, दिनेश मुंडा, प्रवीण मुंडा,गुजा उरांव आदि उपस्थित थे।

Dinesh Banerjee

मेरा नाम दिनेश रंजन बनर्जी है। मैं पिछले 10 साल से पत्रकारिकता कर रहा हूं। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता में "प्रतिनिधि" के पद पर कार्यरत हूँ। तथ्यपूर्ण और निष्पक्ष पत्रकारिता करना मेरा उद्देश्य है।सरल और प्रभावी भाषा में खबरें प्रस्तुत करना मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हमेशा सत्य और प्रमाणित जानकारी को पाठकों तक पहुँचाने की कोशिश करता हूँ। नई घटनाओं और मुद्दों को गहराई से समझकर निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना मुझे पसंद है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना मेरा संकल्प है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर: रामलला स्थापना दिवस पर सनातन रक्षा वाहिनी संघ का हनुमान चालीसा पाठ,11000 दीपों संग भव्य आरती,भोग वितरण

पलामू: बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, प्रिंस खान–सुजीत सिन्हा गैंग के 8 बदमाश गिरफ्तार; हथियार बरामद

झारखंड हाईकोर्ट के जज से ‘डोंट क्रॉस द लिमिट’ कहने वाले वकील को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, हाईकोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने का निर्देश

रजरप्पा पहुंचे नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी, मां छिन्नमस्तिका के दर्शन किए, कहा- भारत की सुरक्षा सक्षम हाथों में है

युवाओं के कंधे पर होती है राष्ट्र व बेहतर समाज निर्माण की जिम्मेवारी : मिथिलेश ठाकुर

झारखंड बनेगा हेल्थ हब, आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज पर केंद्र सरकार की सैद्धांतिक सहमति