---Advertisement---

रांची में जेवर की दुकान में चोरी, 16 किलो चांदी उड़ा ले गए चोर

On: February 4, 2026 9:45 PM
---Advertisement---

रांची: राजधानी रांची में अपराधियों के हौसले एक बार फिर पुलिस के लिए चुनौती बनते नजर आ रहे हैं। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक जेवर दुकान को निशाना बनाते हुए करीब 16 किलो चांदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गई चांदी की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है।


हैरान करने वाली बात यह है कि जिस दुकान में चोरी हुई, वह स्थानीय थाना से महज कुछ ही दूरी पर स्थित है। इसके बावजूद चोर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।


दुकान संचालक ने बताया कि जब सुबह दुकान खोली गई, तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। अलमारी और काउंटर में रखी चांदी पूरी तरह गायब थी। इसके बाद तत्काल सुखदेवनगर थाना को सूचना दी गई।


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके।


सुखदेवनगर थाना प्रभारी ने बताया कि चोरी की इस घटना को गंभीरता से लिया गया है और हर बिंदु पर जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा भी किया गया है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक पुलिस को कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग सका है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now