
बिहार: बिहार में यह क्या हो रहा है कल पाटलिपुत्र सीट से लोकसभा प्रत्याशी और भारतीय जनता पार्टी के नेता रामकृपाल यादव के काफिले पर गोली चली थी और उनके एक समर्थक की पिटाई का मामला चल ही रहा था कि इसी बीच एक और खबर ने बिहार के कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाना शुरू कर दिया है। मामला भागलपुर का बताया जा रहा है जहां सरेआम बीच सड़क पर जनता दल यूनाइटेड के नेता राजदीप उर्फ राजा यादव पर दिनदहाड़े गुंडों ने हमला कर दिया।
हमलावरों ने राजा यादव को बाजार में घसीटा, उनके कपड़े फाड़कर निर्वस्त्र कर दिया और फिर लाठी-डंडों से जमकर पीटा।घटना विश्वविद्यालय क्षेत्र के पार्वती चौक के पास हुई। हमले के पीछे जमीन विवाद बताया जा रहा है। जब पिटाई से मन भर गया तो गुंडों ने उनसे पैर पकड़वाकर माफी मंगवाया। घटना के बाद राजा यादव ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ है।
https://x.com/PTI_News/status/1797085273462825069?s=08







