
रांची:अबकी बार रोजगार देने वाली सरकार!आज झारखंड विधानसभा चुनाव- 2024 के लिए आजसू पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया। पिछले 5 साल की सरकार ने झारखंड और झारखंडियों की अस्मिता पर चोट पहुँचाया है। इस सरकार ने सबसे ज्यादा नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। इसलिए हमने उन्हें ही प्राथमिकता में सबसे आगे रखा है। अबकी सरकार रोजगार देने वाली सरकार होगी। साथ ही साथ महिला, किसान, सामाजिक न्याय, खेल-कूद, जल जंगल जमीन की रक्षा भी हमारी प्राथमिकताओं में शामिल है।
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने शुक्रवार को हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय में पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया। उन्होंने कहा कि नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाली और उन्हें ठगने वाली भ्रष्ट सरकार के अब गिने हुए दिन बचे हैं।
https://x.com/SudeshMahtoAJSU/status/1854799545340768735?s=19







