धनबाद : झारखंड के साहिबगंज सिविल कोर्ट के साथ-सा द धनबाद सिविल कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिलने की खबर से हड़कंप मच गया है।एक ईमेल के जरिए इस तरह की धमकी मिलते ही प्रशासन और पुलिस तुरंत अलर्ट मोड पर आ गई और पूरे परिसर को खाली कर गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने परिसर के हर कमरे, गलियारे, पार्किंग और हर कोने की बारीकी से जांच की। जांच में डॉग स्क्वाड मूवी लगाया गया था। हालांकि, घंटों की तलाशी के बाद भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। धनबाद कोर्ट परिसर में अतिरिक्त जवानों को तैनात कर हर जगह जांच की गई।
पुलिसिया सूत्रों के मुताबिक यह एक ‘ऑक्स मेल’ प्रतीत होता है और इसमें फिलहाल कोई ठोस तथ्य नहीं दिख रहा है, लेकिन नियमों के अनुसार पूरी प्रक्रिया का पालन किया गया है। धमकी भरे ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर सेल की टीम सक्रिय है।








