तमिलनाडु:सीएम स्टालिन और गवर्नर एन रवि के आवास को बम से उड़ाने की धमकी
Satish Sinha
October 3, 2025 (Last updated: October 3, 2025)
तमिलनाडु : मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और राज्यपाल आर एन रवि के आवास को फिर एक बार बम से उड़ाने की धमकी मिलने की खबर है। धमकी मिलने के बाद बॉम्ब स्क्वाड और खोजी कुत्तों की टीम पूरे परिसर में जांच अभियान चला रही है. अब तक धमकी देने वाले की कोई पहचान नहीं मिली है
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह धमकी शुक्रवार की सुबह मिली है।
बता दें कि इससे पहले जुलाई में भी सीएम आवास को बॉम्ब थ्रेट मिला था।
मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।