---Advertisement---

सीएम योगी को जान से मारने की धमकी देने वाली महिला गिरफ्तार, लिखा था- 10 दिन में इस्तीफा नहीं दिया तो करेंगे बाबा सिद्दीकी जैसा हाल

On: November 3, 2024 8:26 AM
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath Death Threat: उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली है। मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को एक मैसेज भेजा गया है जिसमें लिखा गया है कि अगर 10 दिन के अंदर सीएम पद से इस्‍तीफा नहीं दिया तो बाबा सिद्दीकी की तरह मार डालेंगे। हालांकि धमकी किसने दी है, इस बारे में कुछ पता नहीं चल सका है, क्योंकि यह संदेश अननोन नंबर से आया है। इस धमकी भरे मैसेज के बाद मुंबई पुलिस तेजी से इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस की टीमें इस अज्ञात शख्स की तलाश में जुटी हैं। वहीं, धमकी मिलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की बांद्रा में 12 अक्टूबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। एनसीपी नेता पर तीन शूटर्स ने उस वक्त हमला किया गया था, जब वे अपने बेटे जीशान सिद्दीकी के ऑफिस के पास थे। उनकी हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह ने ली है। इस मामले में पुलिस कई लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके बाद सलमान खान समेत कई नेताओं को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। अब इस फेहरिस्त में सीएम योगी का नाम भी शामिल हो गया है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now