---Advertisement---

डायन कह महिला की पिटाई,जान की धमकी,शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं,पद्मश्री छुटनी संग‌ पूर्व सांसद सालखन थाना पहुंचे

On: July 23, 2023 3:20 PM
---Advertisement---

3 और 4 अगस्त को पद्मश्री छुटनी संग सरायकेला जमशेदपुर में संकेतिक धरना

जमशेदपुर: कांड्रा थाना अंतर्गत बड़ामारी गांव में लेचा हांसदा की पत्नी सुमी हांसदा को डायन बताकर मारा पीटा गया है और जान से मारने की धमकी दी गई है। घटना 20 जुलाई की बताई जा रही है इस मामले की शिकायत लेचा हांसदा परिवार ने 22 जुलाई 2023 को थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इसके बावजूद कोई कार्यवाही नहीं हुई तो पद्मश्री छुटनी महतो और आदिवासी सेंगेल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद सालखन मुर्मू की एक टीम पीड़ित परिवार से मिला और कांडरा थाना जाकर पुलिस प्रशासन से इस मामले में उचित कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया ताकि पीड़ित परिवार को सुरक्षा और न्याय मिल सके। थाना प्रभारी पास्कल टोप्पो ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।

इस आशय की जानकारी देते हुए पूर्व सांसद सालखन मुर्मू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि डायन प्रथा उन्मूलन के लिए छुटनी महतो के साथ आदिवासी सेंगेल अभियान 3.8.23 और 4.8.23 को क्रमशः सराईकेला और जमशेदपुर में सांकेतिक धरना प्रदर्शन करेगा।

श्री मुर्मू ने कहा कि हांसदा परिवार ने बताया कि 20 जुलाई, 2023 को उनके परिवार को डायन के नाम पर रात को 11:00 से 12:00 तक गौरीशंकर टुडू, अजय टुडू और लुस्कु टुडू ने बहुत मारपीट किया। जान माल के खतरे का धमकी दिया। इस मामले को लेचा हांसदा परिवार ने 22 जुलाई 2023 को थाना में लिखित शिकायत प्रदान किया। परंतु अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

इस मौके पर सोनाराम सोरेन, रवि सोरेन, अम्पा हेम्ब्रम आदि मौजूद थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

खूंटी में पुलिस-पीएलएफआई मुठभेड़, हथियार बरामद; एक उग्रवादी घायल, कई गिरफ्तार

रंका:सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में योग दिवस,डॉ असजद अंसारी ने कहा योग हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर

राज्यसभा चुनाव रिजल्ट साइड इफेक्ट:राजद ने कांग्रेस को कहा गद्दार और सीएम हेमंत लाचार!

बिहार में एनकाउंटर पर बड़ा सवाल, सौरभ विष्णु ने सरकार से पूछा,’किसके इशारे पर चली गोली!’

संस्कार भारती के तत्वावधान में योग दिवस पर की ‘माया निरोगी काया’ विषय पर अंतर्विद्यालय विचार संप्रेषण व योग मुद्राओं का प्रदर्शन

जमशेदपुर:भरत भूषण तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के खिलाफ परशुराम शक्ति सेना ने खोला मोर्चा,दी श्रद्धांजलि