---Advertisement---

ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल के सदस्यों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ

On: February 18, 2024 2:08 PM
---Advertisement---

अजीत कुमार रंजन

बिशुनपुरा(गढ़वा):- बिशुनपुरा प्रखण्ड कार्यालय के सभागार कक्ष में जन योजना अभियान 2024- 25 अंर्तगत ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल के सदस्यों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण हुआ प्रारंभ, जो दिनांक 17 फरवरी से चलकर 19 फरवरी तक चलेगी। प्रशिक्षण का शुभारंभ मास्टर ट्रेनर  ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जहां प्रशिक्षण में प्रशिक्षक श्री कर्ण कुमार थपा ने ग्राम पंचायत का कार्य योजना तैयार करने से संबंधित विस्तृत जानकारी उपस्थित लोगों को दिया। उन्होंने कार्य योजना तैयार करने केलिए महिला सभा, बाल सभा, विशेष ग्राम सभा इत्यादि के माध्यम से कार्य योजना तैयार करने का निर्देश ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल के सदस्यों को दिया। वहीं उन्होंने कहा कि निर्धारित नियमों का पालन करते हुए कार्य योजना तैयार करें। उन्होंने कहा कि अभियान का प्रचार प्रसार करने के लिए दीवार लेखन, बैनर पोस्टर, माइक साउंड का उपयोग किया जाना है। वहीं उन्होंने कहा कि ग्राम सभा में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करें। जहां सभी सदस्यों को विभिन्न कार्यकलापों के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया।

मौके पर प्रशिक्षण में प्रखण्ड बिशुनपुरा समन्वयक पंचायती राज सुबोध राम, गणेश कुमार सिंह, सभी पंचायत सचिव व रोजगार सेवक, सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक, जलसहिया, महिला समूह की दीदी, आंगनबाड़ी सेविका एवं शिक्षक मौजूद थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

भोजपुरी सिंगर ने स्टेज शो के दौरान पार की हदें, महिला डांसर को उठाकर भीड़ में फेंका; वीडियो वायरल

जुगसलाई नगर परिषद वाइस चेयरमैन बनी अर्चना दुबे,हिदायत के प्रत्याशी को तीन मत

असम में भाजपा के खिलाफ झामुमो ने स्टार प्रचारकों की सूची की जारी,सीएम हेमंत संभालेंगे कमान, देखें कौन-कौन

झारखंड विधानसभा में रक्तदान शिविर: सीएम हेमंत सोरेन ने किया ब्लड डोनेट, मानव जीवन की रक्षा के लिए बताया संजीवनी

मंत्री इरफान जी चले थे रामनवमी में डीजे पर रोक लगवाने उनके ही समुदाय के लोग दे रहे हैं डोज! देखें सोशल मीडिया

पलामू गैस सिलेंडर ब्लास्ट: गैस एजेंसी के लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया शुरू, टीओपी-3 के प्रभारी और टाइगर मोबाइल टीम निलंबित