---Advertisement---

पलामू:भीषण सड़क दुर्घटना में तीन आदिवासी युवकों की मौत,मचा कोहराम

On: April 4, 2025 7:50 AM
---Advertisement---

पलामू : छतरपुर थाना क्षेत्र से एक भीषण सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है।एन एच 98 पर रुदवा बैराही मोड़ के पास तीन बाइक सवारों की बोलेरों से भिड़ंत हो गए। इस भीषण दुर्घटना में बाइक सवार तीन आदिवासी युवकों की दर्दनाक मौत की खबर है। मृतकों में श्याम परहिया संतान परहिया और उपेंद्र परहिया शामिल हैं। जो की खजूरी नौडीहा पंचायत लेवाड गांव के निवासी है।

बताया जा रहा है कि बिना हेलमेट पहने तीनों युवक बाइक पर सवार होकर मेदिनी नगर से छतरपुर की ओर जा रहे थे इसी दौरान सामने से आ रही बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक के परखच्चे उड़ गये। हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों वाहन तेज गति से चल रहे थे। छतरपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बोलेरो को अपने कब्जे में ले लिया है और मालिक का पता लगाने में जुटी है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

एसआईआर प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल एवं समयबद्ध बनाने की आवश्यकता : राहुल बल

झारखंड सरकार की इंटर्नशिप योजना के तहत वीमेंस यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने बागबेड़ा के नवाचारों का किया अध्ययन

जेन-जी और छोटे शहरों के ग्राहकों ने बदली फूड कॉमर्स की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की फूड कैटेगरी 50 प्रतिशत बढ़ी

वर्ल्ड प्रीमियर में दिखी नई निसान टेक्टॉन की झलक: सबसे अलग पहचान के साथ नया रास्ता बनाने आ रही है नई एसयूवी

समाजसेवी स्व० केदार महतो को 18 वीं पुण्यतिथि पर जयालक्ष्मी नाट्य कला मंदिरम ने दी श्रद्धांजलि

मझिआंव पुलिस ने पशु क्रूरता व गोवंश संरक्षण अधिनियम के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा