---Advertisement---

टर्बो ट्रक की टक्कर से तीन युवक घायल, दो की स्थिति गंभीर

On: February 15, 2026 7:57 AM
---Advertisement---

सिल्ली :- सिल्ली-टिकर मुख्य मार्ग पर पाटका पुल के समीप शुक्रवार को टर्बो ट्रक और दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में तीन युवक घायल हो गए, जिनमें दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार टर्बो ट्रक सिल्ली से बंता की ओर जा रही थी। इसी दौरान पहले एक मोटरसाइकिल (स्प्लेंडर प्लस, नंबर JH01 AL 4913) को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद भागने के क्रम में ट्रक ने दूसरी बाइक (होंडा शाइन, नंबर JH01 FL 7234) को भी टक्कर मार दी। घटना में महावीर लोहार (20 वर्ष), पिता परेश लोहार, ग्राम झाबरी बंता गंभीर रूप से घायल हुए। दूसरी बाइक पर सवार विश्वजीत लोहार (22 वर्ष), पिता प्रहलाद लोहार, ग्राम महुलडीह, थाना सोनाहातू तथा संदीप मछुआ (20 वर्ष), पिता राजन मछुआ घायल हुए। बताया जा रहा है कि तीनों युवक इंटर की परीक्षा देने के लिए घर से परीक्षा केंद्र उर्सुलाइन स्कूल ,मुरी जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीनों वाहनों को जब्त कर थाना ले आई तथा घायलों को इलाज के लिए नर्सिंग होम भेजा। फिलहाल तीनों घायलों का इलाज जारी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Dinesh Banerjee

मेरा नाम दिनेश रंजन बनर्जी है। मैं पिछले 10 साल से पत्रकारिकता कर रहा हूं। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता में "प्रतिनिधि" के पद पर कार्यरत हूँ। तथ्यपूर्ण और निष्पक्ष पत्रकारिता करना मेरा उद्देश्य है।सरल और प्रभावी भाषा में खबरें प्रस्तुत करना मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हमेशा सत्य और प्रमाणित जानकारी को पाठकों तक पहुँचाने की कोशिश करता हूँ। नई घटनाओं और मुद्दों को गहराई से समझकर निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना मुझे पसंद है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना मेरा संकल्प है।

Join WhatsApp

Join Now