

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा) :- खरौंधी थाना क्षेत्र में जंगल के रास्ते पशु लेकर जा रहे एक वृद्ध के साथ अजीबो गरीब घटना सामने आया है। एक मोटरसाइकल में तीन सवार उक्त वृद्ध को निवस्त्र कर रस्सी से बांध कर एक किलोमीटर की दूरी तक घसीटा गया। घटना के बाद उक्त मोटरसाइकल सवार ने मृत समझ वृद्ध को जंगल में छोड़ भाग निकले। घटना के बाद होश में आने के बाद खरौंधी पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।घटना में हुए पीड़ित खरौंधी थाना क्षेत्र के अमरौरा गांव निवासी स्व प्रकाश राम के 60 वर्षीय पुत्र सुरस्वती राम बताया जाता है। खरौंधी पुलिस ने पीड़ित को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल भर्ती कराया जहा एसडीपीओ सतेंद्र नारायण सिंह ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित की स्थिति की जानकारी लिया।
संबंधित समाचार
Akash Lohra
October 18, 2026
Akash Lohra
October 18, 2026




