---Advertisement---

बिशुनपुरा: प्रखंड कार्यालय सहित अन्य जगहों पर झंडोत्तोलन का समय निर्धारित

On: January 21, 2026 2:48 PM
---Advertisement---

अजीत कुमार रंजन


बिशुनपुरा (गढ़वा): बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय के सभागार कक्ष में बुधवार, 21 जनवरी को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख दीपा कुशवाहा ने की।


बैठक में सर्वसम्मति से झंडोत्तोलन के लिए विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों का समय निर्धारित किया गया। तय कार्यक्रम के अनुसार प्रखंड कार्यालय परिसर में सुबह 8:15 बजे, थाना परिसर में 8:45 बजे, राज राजेंद्र प्रताप देव उच्च विद्यालय में 9:10 बजे, सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में 9:30 बजे, प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र में 9:35 बजे, झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक में 9:50 बजे, बीआरसी बिशुनपुरा एवं प्लस टू उच्च विद्यालय पिपरी कला में 10:20 बजे, जबकि सभी पंचायत भवनों में 10:30 बजे झंडोत्तोलन किया जाएगा।


बैठक में ब्लॉक प्रमुख दीपा कुशवाहा के अलावा प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी खगेश कुमार, जेएसआई मित्तुल्लाह खान, ब्लॉक उपप्रमुख प्रतिनिधि अजय पाल, प्रखंड नाजिर मुकुल कुमार, बीपीओ डिंपल गुप्ता, सीआरपी महेंद्र प्रसाद गुप्ता, प्रभारी प्रधान अंचल सहायक अमल सिंह, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि भुनेश्वर राम, पंचायत मुखिया प्रतिनिधि प्रवीण यादव, अंचल सहायक सत्यम कुमार सहित प्रखंड एवं अंचल कर्मी तथा सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गढ़वा:महासंभूति तर्कब्रह्म बाबा श्री श्री आनंदमूर्ति जी के 105 वें जयंती पर भव्य कार्यक्रम संपन्न

आर.के. पब्लिक स्कूल, मझिआंव में मासिक धर्म स्वास्थ्य, स्वच्छता और किशोरावस्था पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने की पहल

रांची में गढ़वा का जलवा: NPS गुरुकुलम् के तीन छात्रों ने स्टेट बॉक्सिंग में जीता गोल्ड

गढ़वा: पुलिस ने ढोल-नगाड़े के साथ आरोपी नितेश गुप्ता के घर चिपकाया इश्तिहार

आर.के. पब्लिक स्कूल में श्रद्धापूर्वक मनाई गई बाबा साहब की जयंती; संविधान निर्माता को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि