जमशेदपुर: टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान पद के लिए नामांकन शुरू हो चुका है और गुरदयाल सिंह मन्नवाल समेत चार लोगों ने मंगलवार को नामांकन किया है। इस दौरान कथित टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के कथित प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुरा और प्रत्याशी गुरदयाल सिंह मन्नवाल के समर्थकों के बीच तीखी नोंकझोंक की खबर है।
सूत्रों के मुताबिक नॉमिनेशन के बाद गुरदयाल सिंह मन्नवाल समर्थकों ने सुरजीत सिंह के ऊपर हमला बोलते हुए कहा कि सुरजीत सिंह आप अभी प्रत्याशी है प्रधान की कुर्सी पर नहीं बैठ सकते हैं। जिसको लेकर हंगामा हो गया और गुरदयाल मन्नवाल समर्थक सुरजीत सिंह को प्रधान की कुर्सी से हटने के लिए बोल रहे थे। जबकि सुरजीत सिंह संविधान का हवाला देते हुए अपना बचाव कर रहे थे और बोले कि कल के बाद कमेटी भंग कर दी जाएगी।











