---Advertisement---

प्रेमिका के साथ हुए दुष्कर्म का बदला लेने के लिए प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम, धुर्वा डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा

On: May 17, 2025 10:31 AM
---Advertisement---

Ranchi: राजधानी रांची के धुर्वा में हुए डबल मर्डर केस का रांची पुलिस ने खुलासा कर लिया है. इस मामले में बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. एक लड़की के साथ हुए दुष्कर्म का बदला लेने के लिए इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया था. डीआईजी सह एसएसपी रांची चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि इस केस में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, बाकी की तलाश जारी है.

रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड का रांची पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. डीआईजी सह एसएसपी रांची चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में जानकारी मिली है कि एक युवती सहित पांच आरोपियों ने हत्या की साजिश रची थी.

गिरफ्तार युवक ने बताया कि युवती के साथ खुदिया मुंडा (17 वर्ष) ने दुष्कर्म किया था. ये बात युवती ने अपने प्रेमी को बताई थी, जिसके बाद बदला लेने की नीयत से प्रेमी ने एक खौफनाक साजिश रच कर खुदिया मुंडा की हत्या कर दी. वहीं खुदिया के कारण उसका चचेरा भाई लुका मुंडा (16 वर्ष) भी मारा गया. पकड़े गए आरोपी ने बताया है कि खुदिया मुंडा की हत्या करते हुए उसके भाई ने देख लिया जिसके कारण उसकी भी हत्या कर दी गई.

अब तक जो जानकारी हासिल हुई है उसके अनुसार युवती के द्वारा ही खुदिया मुंडा को साजिश के तहत फोन कर रांची बुलाया गया और फिर रांची में युवती के प्रेमी ने उसकी हत्या कर दी. इसी दौरान खुदिया के चचेरे भाई लुका मुंडा ने अपने भाई की हत्या करते हुए देख लिया. इसी वजह से उसे भी मार डाला गया.

बता दें कि खूंटी के भंडारा पंचायत के चामडीह निवासी खुदिया मुंडा और लुका मुंडा अपने चाचा के श्रद्धा कर्म का न्योता देने के लिए घर से 4 मई (शनिवार) को स्कूटी लेकर निकले थे. लेकिन रविवार की रात दोनों लड़कों का शव गरसूल तालाब के पास धुर्वा पुलिस ने बरामद किया था. दोनों की गर्दन में धारदार हथियार से मारकर हत्या किया गया था. लड़कों के पॉकेट से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया. घटना को लेकर धुर्वा थाना में अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी.

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रेलवे के मुख्य वाणिज्यिक निरीक्षक को 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

रांची में हथियारबंद अपराधियों का तांडव, बंदूक दिखाकर दो पेट्रोल पंप से लूटे 2 लाख रुपए

रांची: पोस्ट ऑफिस से खतरनाक ड्रग्स बरामद, नीदरलैंड से मंगाई गई LSD; आरोपियों ने पुलिस रिमांड में उगले राज

रांची: चैती दुर्गा पूजा, रामनवमी को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, भारी वाहनों की एंट्री पर 3 दिन रोक; कई जगह ट्रैफिक डायवर्जन

रांची: नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत के दोषी ट्यूशन टीचर को 5 साल की जेल, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

रांची: हथियारबंद बेखौफ बदमाशों ने पेट्रोल पंप में की लूटपाट, सीसीटीवी में कैद