

रांची: कल्याण मंत्री श्री चमरा लिंडा ने कहा कि मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना अंतर्गत झारखंड राज्य के सभी जिलों में स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जाय। इस हेतु वृहद स्तर पर प्रचार – प्रसार किया जाए तथा इस योजना के तहत प्राप्त आवेदनों का ससमय निष्पादन किया जाय। वहीं नए एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों का संचालन यथाशीघ्र प्रारंभ कराया जाय। अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री श्री चमरा लिंडा सोमवार को मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना तथा एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय,आश्रम विद्यालय, अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय, अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालय तथा पिछड़ी जाति आवासीय विद्यालय समेत सारे आवासीय विद्यालयों की समीक्षा बैठक कार्यक्रम में बोल रहे थे।
संबंधित समाचार
Satish Sinha
October 12, 2026



