चतरा

चतरा में आज इंडिया गठबंधन प्रत्याशी केएन त्रिपाठी करेंगे नामांकन, सीएम चंपई रहेंगे साथ

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता न्यूज

Loksabha Election 2024: चतरा लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी केएन त्रिपाठी मंगलवार को चतरा समाहरणालय में दोपहर दो बजे नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस विधायक दल नेता आलमगीर आलम भी उपस्थित रहेंगे।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनल शांति ने बताया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार सभी नामांकन कार्यक्रमों में पार्टी के प्रखंड से लेकर जिला और प्रदेश स्तर तक के पदाधिकारी निश्चित रूप से भाग लेंगे और प्रत्याशियों का मनोबल बढ़ाएंगे।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।