---Advertisement---

आज रात आसमान में एक लाइन में दिखेंगे 6 ग्रह, जानें इस अनोखी घटना की टाइम‍िंग

On: January 21, 2025 11:53 AM
---Advertisement---

6 Planets Planetry Alignment: आज 21 जनवरी 2025 की रात को अंतरिक्ष की दुनिया में अकल्पनीय खगोलीय घटना होगी और फिर आसमान में दुर्लभ नजारा देखने को मिलेगा। आज 6 ग्रह मंगल, शुक्र, बृहस्पति, शनि, यूरेनस, नेप्च्यून एक सीधी लाइन में आ जाएंगे। 8 मार्च तक यह खूबसूरत नजारा हर रोज रात को आसमान में दिखेगा। 15 फरवरी के बाद इस परेड का हिस्सा बुध ग्रह भी बन जाएगा। इन ग्रहों की शोभा आधा चंद्रमा बढ़ाएगा। रोशनी से दूर घने अंधेरे में देखने पर 4 ग्रह खुली आंखों से नजर आएंगे। जबकि नेप्च्यून और यूरेनस ग्रह को देखने के लिए दूरबीन चाहिए।

सूर्यास्त के बाद 8:30 बजे से यह परेड देखी जा सकेगी। साढ़े 11 बजे के बाद ग्रह गायब होने लगेंगे। मंगल, बृहस्पति, यूरेनस आसमान में सारी रात नजर आएंगे। मंगल सूर्य के उदय होने से पहले अस्त हो जाएगा। शनि, बुध, नेपच्यून जब अस्त होंगे तो सूर्य के सबसे पास होंगे। शुक्र-शनि पश्चिम दिशा में और बृहस्पति-मंगल पूर्व दिशा में नजर आएंगे। सूर्यास्त के लगभग 45 मिनट बाद ग्रह लाइन में साफ नजर आएंगे। 8 मार्च तक यह परेड पूरी तरह धूमिल हो जाएगी। भारत और पूरी दुनिया में लोग ग्रहों की परेड देख पाएंगे और इसे देखने के लिए सबसे अच्छा समय 21 जनवरी 2025 से 21 फरवरी 2025 के बीच होगा। अमावस के दिनों में इस परेड को देखने का सबसे अच्छा समय है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

मैं सरकारी बस से चलना चाहता हूं लेकिन जमशेदपुर में सरकारी बस चलती ही नहीं, डीटीओ और प्रशासन जिम्मेदार:सौरभ विष्णु

अब पेट्रोल पंप से नहीं होगी मनमानी खरीदारी,डीजल 200 लीटर की सीमा तय

पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता की पहल रंग लाई, दिव्यांग रवि शंकर मिश्रा को मिली बैटरी चलित ट्राई साइकिल

पीएम के अध्यक्षता में हुई नीति आयोग की 11 वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक में शामिल हुए झारखंड सीएम हेमंत,बोले!

झारखंड:मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों के लिए बड़ी अपडेट, इस जिले के बाद खटाखट ₹5000 आएंगे फटाफट

सिंगर गुरु रंधावा के जिम में ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत,लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेवारी! बोला यह तो सिर्फ ट्रेलर