---Advertisement---

आज रात 8 बजे एयरपोर्ट से रोड शो करते हुए राजभवन पहुंचेंगे पीएम मोदी, मुंडा की धरती से भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ

On: November 14, 2023 3:20 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

झारखंड/रांची डेस्क।। झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार की रात लगभग आठ बजे विशेष विमान से झारखंड पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से रोड शो करते हुए प्रधानमंत्री राजभवन पहुंचेंगे और वहां रात में आराम करने के बाद दूसरे दिन वे भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली खूंटी जिला के उलिहातू जाएंगे। उलिहातू में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और इस क्षेत्र में बाहरी लोगों के प्रवेश को रोक दिया गया है।

यह नेता भी रहेंगे मौजूद

सूचना के अनुसार, पीएम मोदी पीवीजीटी मिशन की शार्ट फिल्म व पोर्टल की लॉन्चिंग भी करेंगे। कार्यक्रम में जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल की मौजूदगी रहेगी।

इन योजनाओं का शुभारंभ

खूंटी स्थित बिरसा कालेज मैदान में आयोजित जनसभा में प्रधानमंत्री कई योजनाओं का उद्घाटन भी कर सकते हैं। माना जा रहा है कि आइआइटी आइएसएम और रांची आइआइएम के नए भवन का उदघाटन भी प्रधानमंत्री के हाथों होगी।इसके पूर्व बुधवार की सुबह सबसे पहले वे जेल चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान सह स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय जाएंगे जहां आधा घंटे का कार्यक्रम तय किया गया है। बुधवार को दोपहर डेढ़ बजे के करीब वे झारखंड से छत्तीसगढ़ के लिए निकल जाएंगे। हालांकि सुरक्षा कारणों से उनके कार्यक्रम की जानकारी कहीं से भी सार्वजनिक नहीं की जा रही है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

सीएम हेमंत सोरेन ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

जमशेदपुर: सुबह 10:00 से 2 घंटे बिजली कई क्षेत्रों में रहेगी गुल, देख कहीं आपका भी!

बोकारो में अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़, 4000 लीटर शराब और 8 लाख नकदी बरामद; 3 गिरफ्तार

नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत असंवैधानिक!राष्ट्रपति से चुनाव पर रोक व निरस्त करने की मांग

पलामू में इंसानियत शर्मसार: पैसों के लालच में मां ने नाबालिग बेटी की बुजुर्ग से करा दी शादी, आरोपी गिरफ्तार

मानगो नगर निगम चुनाव में मेयर के लिए संध्या सिंह को एनडीए की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरी झंडी, बुधवार को करेगी नामांकन