धनबाद में दर्दनाक हादसा! सेप्टिक टैंक साफ करने उतरे दो मजदूरों की मौत, झारखंड हिंदी न्यूज
गुरुवार की सुबह धनबाद के बाघमारा थाना क्षेत्र के सदरियाडीह कॉलोनी में सहदेव महतो के नवनिर्मित सेप्टिक टैंक की सेंटरिंग खोलने आये दो मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गयी. मृतकों की पहचान अंधारी बस्ती निवासी 48 वर्षीय दिलीप महतो और सदरियाडीह निवासी 33 वर्षीय राजेश महतो के रूप में की गयी है.
गुरुवार की सुबह धनबाद के बाघमारा थाना क्षेत्र के सदरियाडीह कॉलोनी में सहदेव महतो के नवनिर्मित सेप्टिक टैंक की सेंटरिंग खोलने आये दो मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गयी. मृतकों की पहचान अंधारी बस्ती निवासी 48 वर्षीय दिलीप महतो और सदरियाडीह निवासी 33 वर्षीय राजेश महतो के रूप में की गयी है. ग्रामीणों का कहना है कि सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस भरने से दोनों की मौत हुई है. 10 फीट गहरे इस टैंक के आसपास भूमिगत आग और गैस रिसाव की आशंका है.
अंदर पहुंचते ही वह बेहोश होकर गिर पड़ा
जानकारी के अनुसार, करीब एक माह पहले बने सेप्टिक टैंक का सेंटरिंग खोलने के लिए दिलीप महतो पहले टैंक में घुसा, लेकिन अंदर पहुंचते ही बेहोश होकर गिर पड़ा. उन्हें बचाने के लिए राजेश महतो भी टैंक में उतर गया, लेकिन जहरीली गैस के कारण वह भी बेहोश हो गया. इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. इसी बीच राजेश का भाई किशन महतो भी जान जोखिम में डालकर टैंक में कूद गया. स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया. इस दौरान किशन की तबीयत भी बिगड़ गई, हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत सामान्य हो गई.
दोनों मजदूरों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाघमारा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अजीत कुमार और बाघमारा सीओ गिरिजानंद किस्कू अस्पताल पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया.
गढ़वा में दो बाइक की टक्कर में तीन युवकों की मौत
भवनाथपुर में गुरुवार की शाम दो बाइक की सीधी टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गयी. हादसा प्रखंड मुख्यालय स्थित शिवपूजन पेट्रोल पंप के सामने हुआ. मृतकों में सिंधीताली निवासी कल्पनाथ चौबे का पुत्र आर्यन चौबे, मकरी निवासी छतरी सिंह का पुत्र प्रभात सिंह उर्फ पप्पू सिंह और छतारी सिंह का साला टंडवा निवासी इंद्रदेव सिंह का पुत्र रोहित सिंह शामिल हैं. पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया.
पुलिस की अब तक की जांच के मुताबिक, आर्यन चौबे एचपी पेट्रोल पंप के पास फिलिप कार्ड में काम करता था। ड्यूटी के बाद वह बाइक से कार्यालय से सिंघीताली स्थित अपने आवास जा रहे थे. प्रभात सिंह और रोहित सिंह (दोनों चचेरे भाई) एक ही बाइक पर सवार होकर भवनाथपुर से अपने घर धांगरडीहा जा रहे थे. इसी दौरान पेट्रोल पंप के पास दोनों बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गयी. तेज आवाज के बाद तीनों दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गयी. वहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
