कर्नाटक: हावेरी जिले के ब्यादगी तालुक में शुक्रवार तड़के पुणे-बेंगलुरु नेशनल हाइवे पर एक ट्रैवलर वाहन ने पीछे से एक खड़ी लॉरी को टक्कर मार दी, जिससे दो बच्चों समेत 13 लोगों की मौत हो गई। वहीं हादसे में कई लोग घायल बताये जा रहे। जिसमें से दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने बताया कि पीड़ित शिवमोगा के रहने वाले थे और देवी यल्लम्मा के दर्शन के लिए तीर्थयात्रा के बाद बेलगावी जिले के सवादट्टी से लौट रहे थे। पुलिस ने अनुसार संभवतः ट्रैवलर वाहन के चालक को नींद आ गई थी, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।