---Advertisement---

नेतरहाट विद्यालय में स्काउट मास्टर/गाइड कैप्टन कोर्स का प्रशिक्षण

On: October 30, 2023 3:24 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

महुआडांड़ (लातेहार):- महुआडांड़ प्रखंड अंतर्गत नेतरहाट आवासीय विद्यालय में 28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक भारत स्काउट और गाइड झारखंड राज्य के द्वारा बेसिक स्काउट मास्टर/गाइड कैप्टन कोर्स का आयोजन किया जा रहा है। जिसे लेकर नेतरहाट आवासीय विद्यालय के प्राचार्य सह जिला मुख्य आयुक्त, भारत स्काउट और गाइड लातेहार डॉक्टर प्रसाद पासवान के द्वारा कार्यक्रम का विधि उद्घाटन किया। जिसके पश्चात बेसिक कोर्स में भाग लेने आए खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, गिरिडीह, पलामू, गढ़वा, लातेहार, पाकुड़, गुमला, सिमडेगा एवं रांची जिला के शिक्षक शिक्षकों के साथ झंडोत्तोलन किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर प्रसाद पासवान ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउट गाइड का प्रशिक्षण जीवन में आवश्यक है, इस प्रशिक्षण में देशभक्ति की भावना के साथ-साथ सामाजिक, मानसिक, आध्यात्मिक, नैतिक एवं चारित्रिक विकास का भी संचार होता है। इस कार्यक्रम का आयोजन कोर्स शिविर प्रधान अमोद कुमार सिंह, राज्य संगठन आयुक्त स्काउट राज्य प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट के द्वारा संचालन किया जा रहा है, जिसमें विनय मोहन चौधरी, डी के दुबे, शाकिर अंसारी, हरेंद्र प्रजापति प्रशिक्षण में सहयोग कर रहे हैं

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

एसआईआर प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल एवं समयबद्ध बनाने की आवश्यकता : राहुल बल

झारखंड सरकार की इंटर्नशिप योजना के तहत वीमेंस यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने बागबेड़ा के नवाचारों का किया अध्ययन

जेन-जी और छोटे शहरों के ग्राहकों ने बदली फूड कॉमर्स की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की फूड कैटेगरी 50 प्रतिशत बढ़ी

वर्ल्ड प्रीमियर में दिखी नई निसान टेक्टॉन की झलक: सबसे अलग पहचान के साथ नया रास्ता बनाने आ रही है नई एसयूवी

समाजसेवी स्व० केदार महतो को 18 वीं पुण्यतिथि पर जयालक्ष्मी नाट्य कला मंदिरम ने दी श्रद्धांजलि

मझिआंव पुलिस ने पशु क्रूरता व गोवंश संरक्षण अधिनियम के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा