झारखंड में बड़े पैमाने पर सीओ का स्थानांतरण, स्वास्थ्य विभाग में भी चली तबादला एक्सप्रेस
रांची: झारखंड सरकार ने गुरुवार को बड़े पैमाने पर अंचलाधिकारियों का तबादला किया है। राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने इसकी अधिसूचना देर शाम जारी कर दी है।











दूसरी ओर, स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के 149 डॉक्टरों का तबादला किया है। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग के अवर सचिव अजय कुमार सिंह ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। स्थानांतरित होने वाले डॉक्टरों में सभी जिलों के चिकित्सा पदाधिकारी शामिल हैं।













