कॉमरेड सीताराम येचुरी के निधन पर भगतसिंह चौक मुरी में किया श्रद्धांजलि सभा

On: September 14, 2024 3:42 AM

---Advertisement---
सिल्ली :- माकपा एवं झारखंड राज्य किसान सभा के तत्वावधान में माकपा राष्ट्रीय महासचिव कामरेड सीताराम येचुरी के निधन पर शहीद भगतसिंह सिंह चौंक मुरी में श्रद्धांजलि सभा कर श्रद्धांजलि दिया गया।कामरेड सीताराम येचुरी अमर रहे,कामरेड सीताराम येचुरी को लाल सलाम, कामरेड सीताराम येचुरी हम तुम्हें भूलें हैं न भूलेंगे के नारे लग रहे थे।किसान नेता सुफल महतो ने कहा माकपा राष्ट्रीय महासचिव कामरेड सीताराम येचुरी का निधन 12 सितंबर को 3 बजें एम्स दिल्ली में होने पर देशभर में शोक की लहर फैल गया, कामरेड सीताराम येचुरी का निधन पार्टी एवं देश के लिए अपूर्णीय छति है। 12 अगस्त 1952 में चेन्नई में जन्मे,1984 में माकपा केन्द्रीय कमिटी ने चुने गए,2015 में माकपा राष्ट्रीय महासचिव चुने गए,2016 में राज्य सभा सांसद के रूप में सर्वश्रेष्ठ सांसद का सम्मान दिया गया।राजनीतिक शुरुआत जेएनयू छात्र संघ के तीन बार 1970 से लगातार अध्यक्ष चुने गए थे, इमरजेंसी के दौरान उन्हें गिरफ्तार किया गया था। 5 दशक तक वाम आन्दोलन के धुरी के रूप भारत में उनका योगदान तथा बड़े बड़े संघर्षों में उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा। भारत में 13 माह चले किसान आन्दोलन को कामरेड सीताराम येचुरी ने खुल कर समर्थन किया था। धर्म निरपेक्षता,भाईचारा, लोकतंत्र, संविधान व देश की एकता अखंडता के प्रबल हिमायती थे।श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम को माकपा सिल्ली लोकल कमिटी सचिव अमर महली, जिला किसान सभा अध्यक्ष अरूण महतो, लोकल कमिटी सदस्य जितेन्द्र महतो,रबिपद बेदिया, संतोष कुम्हार, सदानंद सोनार,दीपक सोनार,शशिशंकर सोनार,रबि सोनार,शनीचरवा महली,सचिन कुम्हार,धनंजय पातर, चितरंजन महतो , राज्य किसान कौंसिल सदस्य निलकंठ सिंह मुंडा आदि उपस्थित थे।श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता अमर महली ने किया।