---Advertisement---

जमशेदपुर: हो समाज भवन,गोलमुरी में लाको बोदरा जी की 39वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

On: June 29, 2025 4:46 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर:प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 29 जून, 2025 को महान भाषाविद्, हो भाषा की ‘वारांग क्षिति’ लिपि के जनक एवं समाज सुधारक ओत गुरु कोल लाको बोदरा जी की 39वीं पुण्यतिथि के अवसर पर हो समाज भवन, गोलमुरी, जमशेदपुर में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम की शुरुआत लाको बोदरा जी की तस्वीर पर माल्यार्पण और श्रद्धासुमन अर्पित करके की गई। इस अवसर पर समाज के गणमान्य समाजसेवी, युवाओं और महिलाओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। वक्ताओं ने लाको बोदरा जी के जीवन, उनके योगदान और हो भाषा एवं संस्कृति के संरक्षण में उनके प्रयासों को स्मरण करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष बिरसिंह बिरुली ने लाको बोदरा जी की जीवनी पर प्रकाश डाला और युवाओं को साहित्य के क्षेत्र में आगे आने का आह्वान किया।


उन्होंने हो भाषा और ‘वारांग चिती’ लिपि के प्रचार-प्रसार को निरंतर जारी रखने का सुझाव दिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाषा और लिपि के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए युवाओं को सक्रिय रूप से आगे आना चाहिए, ताकि हमारा साहित्य और सांस्कृतिक विरासत समृद्ध हो सके। लाको बोदरा जी द्वारा विकसित ‘वारांग चिती’ लिपि आज भी आदिवासी समाज की सांस्कृतिक पहचान का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। सभा में उपस्थित समाज के लोगों ने लाको बोदरा जी की स्मृति को चिरस्थायी बनाए रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में उपस्थित सदस्य:

वीर सिंह बिरुली, रवि सवैया, पूरन हेंब्रम, डेविड सिंह बनरा, राकेश उरांव, शंभू मुखी, नंदलाल पातर, कार्तिक उरांव, विजय बारी, एवं अन्य उपस्थित थे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

RSS कार्यालय पेट्रोल बम हमला: आतंकी कनेक्शन की आशंका, पाकिस्तान भेजा गया था हमले का वीडियो

झारखंड राज्यसभा चुनाव में बैजनाथ राम और परिमल नथवानी विजयी, कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमला: गिरफ्तार आरोपी हिरासत से भागा, पुलिस मुठभेड़ में घायल

RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमला मामले में गिरफ्तार दो आरोपी थाना हाजत से फरार, पुलिस मुठभेड़ में एक घायल,कोडरमा से पकड़े गए थे दोनों आरोपी

दशमेश नवजवान सभा की 1969 से लगातार जारी है छबील सेवा,गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर बांटा चना-शरबत

शहर बढ़ा,वाहन बढ़े,जिम्मेदारी भी बढ़ी; अब पार्किंग के नाम पर सिर्फ चालान नहीं चलेगा : सौरभ विष्णु