July 26, 2026

चिराग नर्सरी स्कूल में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि 

ed5c0ec3-7189-40b0-8e99-f0f53658bbe3.jpg

सिल्ली :- दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चाहने वालों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया और दो मिनट का मौन धारण किया। श्रद्धांजलि सभा चिराग नर्सरी स्कूल में संपन्न हुई। श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों ने बारी-बारी से अपनी बातें रखी और कहा कि गुरुजी हमारे मार्गदर्शक और प्रेरणा स्रोत थे। हमारे बीच से उनका चले जाना अपूरणीय क्षति है। वे सच्चे माटी पुत्र, भूमि पुत्र व झारखंड आंदोलनकारी थे। गुरुजी किसी भी परिस्थिति में निराश नहीं होते थे, वे हमेशा नशापान का विरोध करते थे। मौके पर बलराम महतो, भगीरथ महतो(राधिका ),दिनेश महतो, अशोक सिंह, फलारी महतो, अनिल टाइगर समेत कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल हुए।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed