---Advertisement---

जयालक्ष्मी नाट्य कला मंदिरम के मुख्य संरक्षक दुर्गा प्रसाद राव को दी गई श्रद्धांजलि

On: August 7, 2024 4:03 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: जयालक्ष्मी नाट्य कला मंदिरम की बैठक भालूबासा सेंटर में हुई । सभी ने व गुरु, मार्गदर्शक, संस्था के आजीवन मुख्य संरक्षक सी एच दुर्गा प्रसाद राव जी को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। उनकी चौथी पुण्यतिथि पर पूरा जनाकमं परिवार उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करता है।

संस्था की बहुत सारी उपलब्धियां उनकी देन है।

तेलगु भाषी होते भी हिंदी को बढ़ावा देते, स्वयं भी बहुत अच्छे हिंदी के वक्ता, शिक्षक और रंगकर्मी थे। संस्था के लोगो में उनका ही दिया हुआ ” शुभम् अस्तु श्री रस्तु” विद्यमान है।

संस्था के अध्यक्ष एवं ट्रस्टी ए बाबू राव ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की। बलराम पारवे ने उनके द्वारा दिए गए सुझाव पर हमें आगे बढ़ते रहने की बात कही।

अखिलेश यादव ने भी उनके द्वारा बताए मार्ग पर चलने की सलाह दी।

टाटा स्टील में बिजली विभाग में कार्यरत रहते हुए भी सुरक्षा नाटकों तथा शहर और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

संस्था उन्हें नमन करते हुए उनके आदर्शों पर हमेशा चलती रहेगी।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें