यूपी: मुजफ्फरनगर मे बड़ा सडक़ हादसा हुआ है। जिसमें एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई है। मौके वारदात पर चीख पुकार मच गई।
बताया जा रहा है कि परिवार अस्थियां लेकर करनाल से हरिद्वार जा रहा था। तभी सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। घटना थाना तितावी क्षेत्र के पानीपत खटीमा मार्ग की है।
मृतकों में 2 महिला समेत 6 की मौके पर मौत हो गई है।1 घायल बताया जा रहा है।पुलिस घटनास्थल पर शवों को निकालने में जुटी है।










