---Advertisement---

झारखंड में मंगलवार का दिन बहुत बड़ा सात लड़कियों की डूबने से मौत, गांवों में पसरा मातम

On: September 19, 2023 10:17 AM
---Advertisement---

गिरिडीह :पचंबा थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर आ रही है जहां कर्मा पूजा के लिए सलैया रेलवे स्टेशन के पास सोना तालाब से मिट्टी लाने गई चार किशोरियां तालाब में नहाने लगी इसी दौरान उनका पैर फिसल गया। चारों की डूबने से मौत की खबर से गांव में मातम का माहौल कायम हो गया है। जबकि एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

घटना मंगलवार की बताई जा रही है। मंगलवार का दिन झारखंड के लिए बहुत बुरा रहा। साहिबगंज के बरहेट में भी तीन मासूम लड़कियां नदी में नहाने के दौरान पांव फिसल जाने से डूब गई जिससे उनकी मौत हो गई। बरहेट में भी मातम का माहौल कायम है।

बताया जा रहा है कि किशोरियां पचंबा थाना क्षेत्र के हंडाडीह गांव के बढ़ई टोला की रहनेवाली थीं। एक साथ चार किशोरियों की मौत से गांव में कोहराम मच गया।बताया जाता है कि बढ़ई टोले की चार किशोरियां जब डूब रही थी तो लोगों ने शोर मचाया लेकिन जब तक राहत और बचाव कार्य होता वे डूब चुकी थीं।

बता दें कि बरहेट थाना क्षेत्र के खेरवा नदी में नहाने के दौरान तीन नाबालिग लड़कियों के डूब कर मरने से हड़कंप मच गया है। घटना से क्षेत्र में मातम का माहौल कायम हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रांगा थाना क्षेत्र के मोदीकोला निवासी मनताशा परवीन (10 वर्ष), तालझारी थाना क्षेत्र के तालझारी निवासी सीमा खातून (11 वर्ष), बरहेट थाना क्षेत्र के खैरवा निवासी समीरन खातून (12 वर्ष) अपने परिजनों के साथ शुक्रवार को खैरवा गांव नीचे टोला निवासी रेहान अंसारी के शादी समारोह में आयी हुई थी।सोमवार को जब बहूभोज कार्यक्रम चल रहा था, इसी दौरान दोपहर करीब 12 बजे वे तीनों अपने परिजनों को बिना बताये गुमानी नदी में नहाने चली गयीं।इस दौरान गहरे पानी में चले जाने से एक-दूसरे को बचाने के क्रम में तीनों की मौत हो गयी।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बोकारो:गैंगस्टर राहुल दुबे गैंग के प्रिंस खान की पुलिस से मुठभेड़,लगी गोली,सर्च अभियान जारी

सिद्धगोड़ा श्री श्री कांवरिया धाम मंदिर में श्री राम भगवान की छठी महोत्सव सोहर,भजन के साथ संपन्न

वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन व जमशेदपुर ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में 39 वां रक्तदाता संगठन सम्मान समारोह संपन्न

वाराणसी देवघर वंदे भारत में खाना खाते रांची की महिला यात्री का मुंह सूजा,बच्चे को दस्त,IRCTC बोली!

मिडिल ईस्ट जंग का साइड इफेक्ट भारत में कमर्शियल गैस के कीमतों में तकरीबन 200 रुपए की वृद्धि

धनबाद:विस्फोट के साथ कई घर ढहे,एक ही परिवार के 3 लोगों के मलबे में दबे होने कीआशंका