झारखंड

दो दिवसीय डबल खस्सी फुटबॉल मैच में तुलीन स्पोर्ट क्लब रहा विजयी

सिल्ली:-लोटा स्कूल मैदान में मिलन फुटबॉल क्लब लोटा की ओर से आयोजित दो दिवसीय डबल खस्सी फुटबॉल प्रतियोगिता एवं विराट मुर्गा लड़ाई प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को किया गया। जिसमें फाइनल मैच तुलिन स्पोर्ट क्लब तुलिन एवं हरेलाबेला जी एफ सी के बीच खेला गया। जिसमें प्लेंटी में 2-0 से विजय रहा वही विजय प्रतिभागियों को विधायक अमित महतो के द्वारा खस्सी एवं मेडल देकर पुरष्कृत किया गया। विधायक अमित महतो ने कहा कि हारे हुए खिलाड़ियों को कभी निराश नहीं होना चाहिए क्योंकि हारने के बाद ही जीत होती है मेहनत करें सफलता आपको मिलेगी साथी साथ ग्रामीणों को नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दी। दूसरी और जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी देवी

ने भी उपविजेता टीम को मेडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष राधिका महतो पूर्व मुखिया रविंद्र नाथ मुंडा, भागीरथ महतो, मुकुंद चंद्र महतो, भूपेंद्र महतो, भिगोरा महतो, गोहीराम महतो समेत कमेटी के सदस्य उपस्थित थे।

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।