सिल्ली:- बिरसा मुंडा तीरंदाजी सिल्ली केंद्र से पैरा एशियन चैंपियनशिप सिलेक्शन ट्रायल में तुलसी करवा चयनित हुई है। यह आयोजन 7 नवंबर को हरियाणा के सोनीपत में किया गया है। तीरंदाजी की छात्रा तुलसी करवा एक पैर से विकलांग है जो चाईबासा जिले की रहने वाली है पिछले दो महीने से सिल्ली बिरसा मुंडा तीरंदाजी केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। इसकी चयनित होने पर तीरंदाजी केंद्र के अध्यक्ष नेहा महतो, संरक्षक सुदेश कुमार महतो, कोच प्रकाश राम, शिशिर महतो, सुनील सिंह, कृष्णा महतो आदि ने बधाई दिया।
पैरा एशियन चैंपियनशिप सिलेक्शन ट्रायल में तुलसी करवा का चयन









