चतरा सांसद सुनील सिंह ने रेल मंत्री से पूछा,राजधानी ट्रेन 2 घंटे में भी 20 किलोमीटर की दूरी तय नहीं कर पाई!
Satish Sinha
February 10, 2026 (Last updated: February 10, 2026) 1 minute read
रांची:झारखंड के भाजपा नेता और चतरा लोकसभा सीट से दो बार के सांसद रहे सुनील सिंह ने अपने ही सरकार के रेल मंत्री से सवाल दाग दिए हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि राजधानी ट्रेन से दिल्ली जा रहे हैं.
वे बता रहे हैं कि 20 किलोमीटर का सफर दो घंटे में भी तय नहीं हो पाई है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से पूछ रहे हैं कि बुलेट ट्रेन का सपना कैसे देखें? रेल मंत्री का कोई जवाब नहीं आया है.
मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।