---Advertisement---

चाऊमीन नहीं खिलाने पर 2 सगे भाइयों की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने एनकाउंटर कर 6 बदमाशों को दबोचा

On: November 30, 2023 5:00 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

उत्तरप्रदेश:- जौनपुर जिले में एनकाउंटर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। चाऊमीन शॉप संचालक दो सगे भाइयों की सरेआम हत्याकर भाग रहे बदमाशों की पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई, जिसके बाद 6 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। यूपी पुलिस के एनकाउंटर के दौरान गोली पैर में लगने से तीन बदमाश घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया। पुलिस ने बदमाशों के पास से तमंचा, कारतूस, कत्ल में इस्तेमाल चाकू समेत नकदी रुपए बरामद किए हैं। घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

घटना के बारे में परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, बारात जाते समय कुछ लोग शराब के नशे में धुत बदमाश चाऊमिन की दुकान पर पहुंचे, दुकान को दो सगे भाई अजय प्रजापति (23 वर्ष) दूसरा अंकित प्रजापति (20 वर्ष) पुत्र फूलचंद प्रजापति चलाते थे। बदमाशों ने चाऊमीन की डिमांड की, दोनों भाइयों ने दुकान बंद करने की बात कही तो बदमाशों को ये बात नागावार लगा और दुकान संचालक दोनों भाइयों को चाकू से गोद दिया, चाकू लगने से दोनों सगे भाई गिरकर वहीं अचेत हो गए। दोनों को स्थानीय लोग एवं परिवार के लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने दोनों भाइयों को मृत घोषित कर दिया।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

प०बंगाल:चुनावी माहौल के बीच बीरभूम में नाबालिग से सामूहिक दरिंदगी,चिल्लाती रही काकू आपकी बेटी की तरह!,फांसी की मांग

नालंदा शर्मसार: महिला से सरेआम बर्बरता, कपड़े फाड़कर वीडियो किया वायरल; दो गिरफ्तार

दरवाजा खोलने में देरी हुई तो कसाई बना चाचा, फुल साउंड में गाना बजाया और 3 भतीजे-भतीजी को कटर से काट डाला‌

देह व्यापार के लिए बंगाल से बिहार बुलाई गई महिला से गैंगरेप, 2 गिरफ्तार; 6 नामजद

मोकामा विधायक अनंत सिंह को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में मिली जमानत

मुजफ्फरपुर: पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प, फायरिंग में बुजुर्ग की मौत; थानेदार समेत 3 पुलिसकर्मी घायल