जमशेदपुर

शहर में दो कोरोना केस, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता हुए रेस,बोले…!

ख़बर को शेयर करें

जमशेदपुर: जमशेदपुर में दो कोरोना के केस मिले हैं। दोनों मरीजों को टाटा मोटर्स हॉस्पीटल जेनरल वार्ड में भर्ती कराया गया है एवं स्टेबल है। जबकि भारत में कुल एक्टिव पॉजीटिव केस की सख्या 1296 है। इस बात की जानकारी दी।

स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया जी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इन्फ्लूएंजा और कोविड-19 जैसी श्वसन संबंधी बीमारियों में हालिया वृद्धि को देखते हुए, झारखंड की स्वास्थ्य सुविधाओं और सेवाओं की तैयारी पर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में हिस्सा लिया।

उन्होंने यह जानकारी दी कि

झारखण्ड राज्य में कोविड-19 की स्थिति – 20.12.2023

राज्य में कोरोना सैम्पल टेस्टेड 2 करोड़ 33 लाख 75 हजार 03 सौ 37

राज्य में कोरोना से मृत्यु की संख्या 01 हजार 01 सौ 40

राज्य का रिक्वरी रेट 98.80%

राज्य का मृत्यु दर 1.20%

पॉजिटिविटी दर 1.90% जबकि देश का 4.81% है। राज्य में अक्टूबर माह में कुल 6944 नमूनों की जाँच की गयी, जिसमें से कोई भी मरीज कोविड संक्रमित नहीं पाये गये, नवम्बर माह में 4118 नमूनों की जाँच की गयी, जिसमें मात्र 12 पॉजिटव पाये गये तथा दिसम्बर माह में अभी तक 1675 नमूनों की जाँच की गयी जिसमें 10 व्यक्ति कोविड संक्रमित पाये गये, जिसका पॉजिविटी दर-0.59% है।

राज्य में RT-PCR प्रयोगशाला की संख्या 27 है। जिसमें 12 जिलों में RT-PCR लैब अधिष्ठापित है। जिसमें 07 में जाँच प्रारम्भ है अन्य ICMR द्वारा Certification प्रक्रियाधिन है।

कोबास (6800) लैब रिम्स रांची एवं फूलो झानो चिकित्सा महाविद्यालय

दुमका में स्थापित की जा चुकी है।

जिनोम सिक्वैसींग मशीन रिम्स, राँची में सरकारी तथा निजी प्रयोगशाला से प्राप्त stored RT-PCR नमूनों का Genome Sequencing की सुविधा INSACOG Lab Network के अनुसार व्यवस्था बहाल की गयी है जिससे राज्य में ही नये किस्म के म्यूटेंट वैरीएन्ट की पहचान ससमय किया जा सके।

बेड की उपलब्धता :

राज्य में कोविड-19 मरीज के इलाज तथा समुचित नियंत्रण हेतु सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में ऑक्सीजन तथा आई०सी०यू० बेड की कुल 21680 बेड उपलब्ध है जिनकी विवरणी निम्नवत् हैः-

नॉन-ऑक्सीजन बेड : 5276

ऑक्सीजन सपोर्टेट बेड : 11356

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।