---Advertisement---

दशम फॉल थाना क्षेत्र में लूटकांड का खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार

On: March 13, 2025 3:32 PM
---Advertisement---

संवाददाता – अमित दत्ता

बुंडू: दशम फॉल थाना क्षेत्र में हुई लूटकांड की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन किया है। 2 मार्च 2025 को सरसवाडीह गांव में अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर एक व्यक्ति से 1 लाख रुपये नकद और एक सैमसंग कंपनी का मोबाइल फोन लूट लिया था। इस संबंध में पीड़ित ने पुलिस में मामला दर्ज कराया था।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ऋषभ कुमार झा के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बुंडू एवं अन्य पुलिस अधिकारियों की टीम ने लगातार छापेमारी अभियान चलाया। 11 मार्च 2025 को इस कांड में शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अपराधियों के नाम:

  1. शिवा नायक उर्फ लम्बू (पिता: श्यामलाल नायक, निवासी: कुरुपुड़ी, थाना: सायको)
  2. दाउद नाग (पिता: गबरेल मुंडा, निवासी: कट्टा, थाना: मारंगहादा, जिला खूंटी)

बरामद सामान:

Pulsar RS 200 बाइक (Reg. No. JH01EF 7382)

KTM बाइक (Reg. No. JH24M 8051)

लूटे गए मोबाइल फोन एवं अन्य 2 इंड्रॉयड फोन

6000 रुपये नकद

अन्य अपराधियों की तलाश जारी

गिरफ्तार अपराधियों ने घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और लूटे गए मोबाइल फोन को बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, अन्य शामिल अपराधियों की पहचान कर ली गई है, और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

अन्य पुलिसकर्मी एवं स्पेशल टास्क फोर्स

थाना प्रभारी प्रशांत गौरव ने बताया कि ये अपराधी खूंटी जिला से पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं और जेल जा चुके हैं। दशम फॉल थाना में इनके खिलाफ अन्य मामलों में भी संलिप्तता की जांच की जा रही है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लोको कॉलोनी मां पहाड़ी के माता महाकाली रूप दर्शन को पहुंचे झामुमो नेता कुणाल षाडंगी, जंबो अखाड़ा के बंटी सिंह, एडीएल सोसायटी और राम मंदिर के सदस्य

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठन पर पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने हर्ष व्यक्त किया और बोले..!

आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ने प्यासे को पानी पिलाकर पनशाला का किया शुभारंभ

संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई की साधारण सभा संपन्न

विपक्षी उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल ने सीजीपीसी को पत्र सौंपा,10 मई को ही निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग

हजारीबाग बैंक लूट कांड का खुलासा:यूपी STF-झारखंड पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन, 3 गिरफ्तार,1 किलो सोना और 20 लाख कैश बरामद