---Advertisement---

खूंटी:कार ट्रक में जा घुसी, दो फादर की मौत, एक गंभीर

On: January 8, 2026 10:34 AM
---Advertisement---

खूंटी: खूंटी सिमडेगा में रोड पर डोड़मा आरसी चर्च के पास एक कार ट्रक के पीछे घुस गई। इस भीषण दुर्घटना में पार्टी में शामिल होकर लौट रहे दो फादर की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।

मृतकों की पहचान डोड़मा चर्च के फादर सुशील प्रवीण टिडू और बागरटोली निवासी फादर सुनील भेंगरा के रूप में हुई है। जबकि गंभीर रूप से घायल फादर जॉन्सन भेंगरा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि फादर जॉन्सन असम के एक चर्च में पदस्थापित हैं।

बताया जा रहा है कि तीनों फादर तोरपा से एक पार्टी में शामिल होने के बाद देर रात डोड़मा चर्च लौट रहे थे. इसी दौरान यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा ट्रक के पिछले हिस्से में बुरी तरह से फंस गया, जिससे कार चकनाचूर हो गई. ग्रामीणों ने भी बताया कि टक्कर की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी थी. कार का अगला हिस्सा ट्रक के अंदर फंसने के कारण राहत बचाव कार्य में भी कड़ी मशक्कत भी करनी पड़ी.

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मुकेश यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त कार में फंसे सभी फादर को बाहर निकाला.

पुलिस ने फादर के शवों को कानूनी औपचारिकताओं के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. जबकि घायल फादर जॉन्सन का इलाज जारी है. पुलिस ने आशंका जताई है कि तेज रफ्तार और दृश्यता कम होने के कारण यह हादसा हुआ होगा.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर: बारात निकली, समधी मिलन हुआ… बड़े धूमधाम से कुत्तों संग हुई बच्चों की शादी, जानिए क्या है पूरा मामला

चाईबासा रेलवे कॉलोनी की समस्याओं को लेकर ADEN को सामूहिक ज्ञापन

जुगसलाई निकाय चुनाव: महाशिवरात्रि पर प्रत्याशी रिंकू सिंह ने लिया भोलेनाथ का आशीर्वाद,की क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना, पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

सोनारी डिस्पेंसरी रोड निवासी विश्वनाथ दीवान को जान से मारने की धमकी,मारपीट कर ₹15000 लूटा,रंगदारी की मांग

जमशेदपुर:नगर परिषद/ नगर निकाय चुनाव में राजद में बगावत की बू,जिला अध्यक्ष ने किया 1 को निलंबित और 3 को नोटिस

पलामू: गोलगप्पा खाने से 25 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी, फूड पॉइजनिंग की आशंका