---Advertisement---

लातेहार के सुगा बांध में नहाने गए दो दोस्तों की डूबकर हुई मृत्यु, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव।

On: July 17, 2023 1:20 PM
---Advertisement---

लातेहार :- झारखंड के लातेहार जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब तालाब में नहाने के दौरान 2 दोस्त डूब गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मामला जिले के मशहूर सुगा बांध झरने का है। जानकारी के मुताबिक बीते रविवार को पलामू के निवासी 8 दोस्त यहां घूमने के लिए आए थे। सभी तालाब में नहा रहे थे। इस दौरान 2 किशोर गहरे पानी में चले गए और डूब गए जबकि अन्य दोस्त उन्हें बचाने के प्रयास में बाल-बाल बच गए।

बारेसंर पुलिस थाना प्रभारी रंजीत यादव ने बताया, ‘‘दोनों की पहचान आदित्य कुमार वर्मा (19) और अमन कुमार वर्मा (18) के रूप में हुई है।” उन्होंने बताया कि युवकों के चिल्लाने के बाद स्थानीय ग्रामीण और वन रक्षक परमजीत तिवारी घटनास्थल पर पहुंच गए और बाद में दोनों के शव बरामद किये गए। ग्रामीणों ने बताया कि सुगा बांध झरना एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, इसके बावजूद यहां सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में अध्यक्ष दौलत सोनी का औचक निरीक्षण,कचरे का अंबार देख भड़के,लापरवाही पर मेट को सख्त चेतावनी

जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी ने  निर्मित नाली का किया शिलान्यास

सीतारामडेरा:गिरफ्तारी के दौरान युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा, पांचवीं मंजिल पर चढ़े आरोपी ने दी कूदने की धमकी

जमशेदपुर हिमांशु सिंह हत्याकांड: राजस्थान से डीडी बार का मालिक नीरज सिंह,ओडिशा से मैनेजर भी पुलिस के शिकंजे में

धालभूमगढ़ प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संवाद कार्यक्रम आयोजित

15 वर्षों बाद कुंवर सिंह मैदान रोड नंबर-3 के 50 घरों में पहुंचा नल का पानी,पंसस सुनील गुप्ता का प्रयास रंग लाया