---Advertisement---

जम्मू कश्मीर: शोपियां में दो हाइब्रिड आतंकियों ने किया सरेंडर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

On: May 29, 2025 7:07 AM
---Advertisement---

जम्मू कश्मीर: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। शोपियां में एक ऑपरेशन के दौरान दो हाइब्रिड आतंकियों ने सरेंडर किया है। सुरक्षाबलों ने दहशतगर्दों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार, विशेष इनपुट के बाद सुरक्षाबलों ने बसकुचन में एक कासो लॉन्च किया। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया। पास के एक बाग में आतंकवादियों की गतिविधि देखी गई थी। अभियान के बाद लश्कर के दो हाइब्रिड आतंकी इरफान बशीर और उजैर सलाम ने आत्मसमर्पण कर दिया। उनके पास से दो एके-56 राइफलें, चार मैगजीन, 102 राउंड (7.62×39 मिमी), दो हैंड ग्रेनेड, दो पाउच आदि बरामद किए गए। शोपियां पुलिस ने बताया कि संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टाटा मोटर्स ब्लड डोनेशन सेंटर में सीसीई डिवीजन का रक्तदान शिविर आयोजित

रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमला: गिरफ्तार आरोपी हिरासत से भागा, पुलिस मुठभेड़ में घायल

दशमेश नवजवान सभा की 1969 से लगातार जारी है छबील सेवा,गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर बांटा चना-शरबत

शहर बढ़ा,वाहन बढ़े,जिम्मेदारी भी बढ़ी; अब पार्किंग के नाम पर सिर्फ चालान नहीं चलेगा : सौरभ विष्णु

कीताडीह ग्राम सभा प्रांगण में जंगल टाइगर फुटबॉल अकादमी कीताडीह के खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल सामग्री का वितरण

मुहर्रम को लेकर सीतारामडेरा थाना शांति समिति की बैठक संपन्न,मुहर्रम आपसी भाई चारे शांति सद्भाव से मनाने की अपील