खासम ख़ासझारखंडधनबाद

धनबाद करतब दिखाने को लेकर दो मोहर्रम कमेटियों की भिड़ंत, पत्थरबाजी,आधा दर्जन घायल

ख़बर को शेयर करें

धनबादः झरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत धनबाद- सिंदरी रोड में मुहर्रम जुलूस के दौरान बवाल मारपीट और पत्थरबाजी की खबर है। इसमें आधा दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मोर्चा संभाल लिया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रित बताई जा रही है।

घटना की सूचना पर एसडीपीओ सिंदरी भूपेंद्र कुमार रावत मौके पर पहुंचे और लोगो को शांत कराया।घटना को लेकर लोग शांति समिति को जिम्मेवार बता रहे हैं। एसडीपीओ भूपेंद्र रावत ने मीडिया को बताया कि आज पांच बजे सुबह दो अखाड़ा के लोगों के बीच करतब दिखाने को लेकर विवाद हुआ।पहले हाथपाई हुई और फिर दोनों और से पत्थरबाजी शुरू हो गई।

उन्होंने कहा कि घटना को लेकर पुलिस असमाजिक तत्वों को चिन्हित कर रही है।फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।वैसे लोग जो उपद्रव में शामिल हैं उन्हें बख्शा नहीं जायेगा।उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।एसडीपीओ ने लोगों से अपील की है कि त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं।विधि व्यवस्था भंग करने की कोशिश ना करें।

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।