---Advertisement---

पलामू में दो अफीम तस्कर गिरफ्तार, 1.26 किलो नशे का सामान बरामद

On: March 22, 2026 9:46 AM
---Advertisement---

पलामू: जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में रेलवे स्टेशन के समीप से दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से कुल 1.263 किलोग्राम अवैध अफीम और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

19 मार्च 2026 की रात करीब 11:30 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग रेलवे स्टेशन के आसपास मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस उपाधीक्षक राजीव रंजन के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम में थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन के पास गांधी मैदान के बाहर सड़क किनारे यात्री शेड के पास छापेमारी की। इस दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उनके पास से भारी मात्रा में अफीम बरामद हुई।

गिरफ्तार व्यक्तियों में मुकेश कुमार रजक (उम्र लगभग 32 वर्ष), निवासी – ग्राम रेमी रामपुर, थाना लावालौंग, जिला चतरा
सत्यदेव यादव (उम्र लगभग 35 वर्ष), निवासी – ग्राम रेमी रामपुर, थाना लावालौंग, जिला चतरा शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 1.263 किलोग्राम अफीम और 2 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। अफीम अलग-अलग प्लास्टिक पैकेट में रखी गई थी।

दोनों आरोपियों के खिलाफ शहर थाना कांड संख्या 108/2026, दिनांक 21 मार्च 2026 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन पर बीएनएस की धारा 132/121(2)/3(5) तथा एनडीपीएस एक्ट की धारा 17(b)/29 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now