July 27, 2026

लोहरदगा के कुडू में ट्रक से 5 लाख का गांजा बरामद, दो लोग हिरासत में

image_editor_output_image1710489563-1740046315070.jpg

लोहरदगा: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने कुडू में मालवाहक ट्रक से गांजा की एक बड़ी खेप को बरामद किया है। ट्रक के चालक और उपचालक को हिरासत में ले लिया गया है। बरामद गांजा की कीमत पांच लाख रुपये बतायी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक बरामद गांजा को उड़ीसा के संबलपुर से बिहार ले जाया जा रहा था। इसकी जानकारी एनसीबी को मिल चुकी थी। इसके बाद लोहरदगा के कुड़ू प्रखंड के शहरी क्षेत्र और ब्लॉक मोड़, मस्जिद चौक के पास जांच अभियान चलाया। इस दौरान एक मालवाहक ट्रक आते दिखाई दिया। जिसमें लकड़ी का प्लाईबोर्ड लोड था. जिसके बीच में 250 किलोग्राम गांजा 13 बोरो में पैक था। एनसीबी की टीम ने जब इस बारे में चालक और उपचालक पूछताछ की तो संतोषजनक जानकारी नहीं मिल सका। जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed