लातेहार

गारू: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल, रेफर

ख़बर को शेयर करें

निरंजन प्रसाद

गारू (लातेहार): बारेसाढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत द्वारसेनी घाटी में बृस्पतिवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुजरूम गांव निवासी बालकिशुन उरांव 23 वर्ष  पिता कलेश्वर उरांव एवं करमचंद उरांव 29 वर्ष, पिता स्व. कहरु उरांव, मोटरसाइकिल से बरवाडीह की ओर जा रहे थे। इसी दौरान द्वारसेनी घाटी में उनकी बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में दोनों युवकों के बाएं पैर में गंभीर चोट लगी। जिसमें एक का पैर पूरी तरह टूट गया। घटना की सूचना मिलते ही बारेसाढ़ थाना एवं प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए गारू रेफरल अस्पताल भेजा गया। स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए लातेहार सदर अस्पताल रेफर किया गया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।