---Advertisement---

अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल सवार पुल के नीचे गिरे दो युवक की मौत

On: December 2, 2023 3:37 AM
---Advertisement---

सिल्ली:-सिल्ली थाना अंतर्गत पतराहातु पुल के निचे मोटरसाइकिल नंबर जेएच 01 ईभी 0688 अनियंत्रित होकर गिर पड़ी जिससे मोटरसाइकिल सवार दो युवक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार घाघरा निवासी भुदेव महतो उम्र 17 साल एवं पांचु निवासी अर्जुन महतो उम्र 19 साल दोनों ही युवक सिल्ली कॉलेज में पढ़ते थे रोज के भांति दोनों युवक अपने मोटरसाइकिल गाड़ी से घर से सिल्ली कॉलेज पढ़ने के लिए गए थे कॉलेज छुट्टी होने के बाद भूदेव महतो अपने दोस्त को छोड़ने के लिए पांचु गांव जा रहा था तभी अचानक पतराहातु पुल के समीप जानवर बचाने के क्रम में अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर पड़े जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई। ग्रामीणों के द्वारा सिल्ली थाना को सूचना दिया गया सूचना मिलते ही थाना के एसआई श्रीकांत कुमार अपने दल बल के साथ पहुंचे एवं दोनों युवक को एंबुलेंस के सहारे सिल्ली सामुदायिक अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर के द्वारा दोनों युवक को मृत् घोषित कर दिया गया। सिल्ली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के लिए रांची रिम्स भेजा।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव, सीजीपीएससी प्रतिनिधियों ने प्रधान पद के उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल को वोटर लिस्ट सौंपी

रांची डैम के पास पुलिस और कुख्यात शूटर सत्यम पाठक के बीच एनकाउंटर,अपराधी के दोनों पैरों में लगी गोली

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव संयोजक गुरु चरण सिंह बिल्ला कोर्ट में पेश हों!चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल

रामगढ़ में सनसनी,कई ज्वेलरी दुकानों से तकरीबन एक करोड़ की डकैती, दो डकैत पकड़ाए,जमकर धुनाई

रेलवे का बुलडोजर 22 से एक बार फिर गरजेगा,टार्गेट गुदरी बाजार और बर्मामाइन्स

संविधान संशोधन विधेयक गिरने पर प्रियंका गांधी बोलीं,लोकतंत्र की जीत, परिसीमन को लेकर मोदी सरकार की साजिश नाकाम:परविंदर सिंह