झारखंड

बेकाबू ट्रक ने 3 बच्चों को रौंदा, 2 भाइयों की मौत, एक की हालत गंभीर

दुमका: दुमका के मसलिया में रविवार को भीषण हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार ट्रक सड़क पर पलट गया। ट्रक की चपेट में तीन बच्चे आ गए। जिसमें दो की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक बच्चा घायल हो गया। हादसे के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने ट्रक के केबिन से चालक को बाहर निकाला और उसकी पिटाई कर दी। वह भी अब अस्पताल में इलाज करवा रहा है ꫰

खेल रहे थे बच्चे

मसलिया बीच बाजार में रविवार की दोपहर करीब एक बजे बेकाबू ट्रक एक घर को तोड़ते हुए पलट गया। सड़क किनारे खेल रहे तीन बच्चे वाहन की चपेट में आ गए। सात साल के सोमनाथ नाग और छह साल के ध्रुवराज नाग की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दस साल का प्रकाश साह जख्मी हो गया।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

WhatsApp
Copy link
URL has been copied successfully!