---Advertisement---

गढ़वा: आजीविका स्वावलंबी जागरूकता मिशन के तहत दहेज प्रथा और नशाखोरी को लेकर लोगों को किया जागरूक

On: September 25, 2024 5:06 AM
---Advertisement---

डंडा (गढ़वा): प्रखंड के ग्राम पंचायत डंडा में बीते दिन मंगलवार को मुख्य बाजार के प्रांगण में जेएसएलपीएस सखी मण्डल के दीदियों द्वारा आजीविका महिला संकुल स्तरीय स्वावलंबी सहकारी समिति का वार्षिकोत्सव मनाया गया।

कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि डंडा ज़िला पार्षद सह गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक प्रत्याशी अजय कुमार चौधरी उर्फ अजय मेटल तथा विशिष्ट अतिथि स्थानीय मुखिया श्रीमती रूपा देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सह संचालन ललन यादव ने किया।

आजीविका स्वावलंबी जागरूकता मिशन के तहत प्रखण्ड के सभी स्वयं सहायता समूह की दीदियों ने दहेज प्रथा तथा नशाखोरी जैसे अत्यंत संवेदनशीलता एवं समाज के लिए महत्वपूर्ण जागरूकता थीम पर आधारित नुक्कड़ नाटक एवं गीत संगीत प्रस्तुत कर समाज में फैले नशाखोरी और दहेज प्रथा रोकथाम हेतु लोगों को जागरूक किया।

उक्त कार्यक्रम में शिरकत कर रहे मुख्य अतिथि अजय मेटल ने कहा कि समाज महिला मंडल के बिना अधूरा है और समाज में महिलाओं का योगदान बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस तरह के कार्यक्रम के द्वारा सभी लोगों को जागरूक करना और उन्हें स्वावलंबी बनाना बहुत ही प्रशंसनीय कार्य है, अगर महिला मंडल समाज के साथ कंधे से कंधे मिलाकर आगे बढ़ती है तो समाज का रूपरेखा अलग ही होगा और समाज नई ऊंचाइयों की ओर जाएगा। उन्होंने वार्षिकोत्सव में उपस्थित सभी सदस्यों को महिला सशक्तिकरण एवं समाजिक जागरूकता के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दिए। डंडा मुखिया रूपा देवी ने कहा कि बाल विवाह की तरह दहेज़ प्रथा भी समाज में अभिशाप है वही नशा मुक्ति को लेकर सखी मण्डल की दीदियों ने नाटक के माध्यम से लोगों को बताया कि नशा हमारे जीवन को खोखला कर देता है।

मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित उप प्रमुख नंदू चौधरी, मुखिया प्रतिनिधि अनिल कुमार चौधरी, छपरदगा पंचायत मुखिया प्रतिनिधि श्री यदु चौधरी, उप मुखिया कमलेश चौरसिया, सांसद प्रतिनिधि उपेंद्र नारायण चौधरी जी, बैंक मैनेजर डंडा अखिलेश प्रसाद, सीएलएफ अध्यक्ष ज्ञात्री देवी, सीसी हिमांशु कुमार, सीएल संजय राम, बीआरपीएल सरोज देवी, बैंक सखी कुसुम देवी, एकॉन्टेड नीतू देवी, किरण देवी, संध्या देवी, मीना देवी एवं प्रखंड से आए सखी मण्डल की सैकड़ों सम्मानित दीदियां उपस्थित थीं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now