झारखंड

‘मेरी माटी मेरा देश’ के तहत अमृत कलश लेकर दिल्ली रवाना हुए भाजपा के प्रतिनिधि, अमृत वाटिका पार्क में वृक्षारोपण किया जाएगा

झारखंड वार्ता

गढ़वा:- भारतीय जनता पार्टी गढ़वा जिला अध्यक्ष, ओमप्रकाश केसरी के नेतृत्व में ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के तहत गढ़वा के सभी मंडल अध्यक्ष अमृत कलश लेकर, केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा व्यवस्था की गई स्पेशल ट्रेन से गढ़वा रोड़ से रात्रि 8 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुए। दिल्ली कर्तव्य पथ पर सभी मंडल की मिट्टी, अमृत वाटिका पार्क में जमा करके वहां पर शहीदों के नाम पर वृक्षारोपण का कार्य किया जाएगा।

श्री ओमप्रकाश केसरी ने कहा कि ‘केंद्रीय नेतृत्व एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहुत-बहुत बधाई, उनके द्वारा भारत के सभी मंडल के शहीद एवं स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान देने का कार्य किया गया। जिनका नाम आज तक कोई जानता नहीं था उनको सम्मान देने का कार्य किया जा रहा है। कांग्रेस के द्वारा हमारे मोहल्ले के शहीदों को गुमनाम करने का कार्य किया गया।’

दिल्ली जाने वालों की सूची:-

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

WhatsApp
Copy link
URL has been copied successfully!