---Advertisement---

अदाणी फॉउंडेशन के तत्वावधान में 52 बच्चों का कंप्यूटर ट्रेनिंग कोर्स संपन्न, टॉप 10 हुए सम्मानित

On: January 5, 2024 2:18 PM
---Advertisement---

भास्कर उपाध्याय

हजारीबाग:- बड़कागांव गोंदलपुरा खनन परियोजना के तहत अदाणी फॉउंडेशन ने अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर (एएसडीसी) के सहयोग से बड़कागांव प्रखंड के बच्चों के लिए निःशुल्क कंप्यूटर ट्रेनिंग कोर्स की शुरुआत की है। इसके तहत पहले बैच के 52 विद्यार्थियों को अदाणी फॉउंडेशन की ओर से डाटा इंट्री ऑपरेटर पाठ्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा करने पर सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। जबकि सबसे अधिक अंक लाने वाले शीर्ष दस बच्चों को आकर्षक फेयरवेल किट देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मौजूद पूर्व मुखिया महेंद्र महतो और शिव दयाल महतो ने कहा कि अदाणी फॉउंडेशन का यह प्रयास प्रशंसनीय है, आज के समय में कंप्यूटर शिक्षा का ज्ञान बच्चों को बहुत ही जरूरी है। जिसमें उन्हें आगे चलकर रोजगार के कई अवसर भी मिलेंगे। उन्होंने इस प्रयास के लिए अदाणी फॉउंडेशन को बधाई दी। एएसडीसी द्वारा 15 दिसंबर 2023 से शुरू किये गए इस केंद्र में पहले बैच के बच्चों को हजारीबाग के शिक्षक विकास जयसवाल ने कंप्यूटर और इंटरनेट के गुर सिखाए। उन्होंने बताया कि अब यहां दूसरा बैच भी शुरु हो चुका है।


95% अंकों के साथ योगेंद्र टॉपर, टॉप 10 में सात लड़कियां

कंप्यूटर प्रशिक्षण के शुरू हुए पहले कोर्स में 95 फीसदी अंकों के साथ योगेंद्र प्रसाद साव ने टॉप किया जबकि टॉप टेन में दूसरे स्थान से लेकर आठवें तक लड़कियों ने अपनी सफलता का परचम लहराया। इसमें रूपा कुमारी, करीना कुमारी, अलका कुमारी, पूनम कुमारी, अंजलि कुमारी, रूपवन्ती कुमारी और कविता कुमारी शामिल हैं। वहीं, नौवें और दसवें स्थान पर क्रमशः विशाल कुमार यादव और सुनील चौधरी रहे।

शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार और खेल के क्षेत्र में सार्थक प्रयास कर रहा अदाणी फॉउंडेशन

बड़कागांव इलाके में अदाणी फॉउंडेशन लगातार शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार और खेल के क्षेत्र में कई तरह का सार्थक प्रयास कर रहा है। फॉउंडेशन ने हरली स्कूल में विज्ञान विषय पढ़ाने के लिए विशेष शिक्षक नियुक्त किए हैं। वहीं एकलव्य छात्रवृति योजना की शुरुआत भी की गयी है। इसके अलावा विभिन्न गांव में लगातार हेल्थ कैम्प और नेत्र चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा टीबी के 130 से अधिक मरीजों को गोद लिया गया है तथा विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं जैसे फुटबॉल का आयोजन और महिलाओं के सेल्फ हेल्फ ग्रुप ‘गंगा’ का भी सफलतापूर्वक क्रियान्वन हो रहा है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

क्रोमा की ‘गोल्डन डील्स’ का लाभ उठाएं, अक्षय तृतीया अपने घर को अपग्रेड करें: एसी और 55″ या उससे बड़े QLED टीवी पर पाएं 50% तक की भारी छूट

झारखंड पुलिस महकमे में भी तबादले की रेल चली,46 आईपीएस इधर उधर,नई पदस्थापनाओं का आदेश जारी

प्रदेश में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पूर्वी सिंहभूम के डीसी बने राजीव रंजन और कई अफसर इधर-उधर

RTI एक्टिविस्ट कृतिवास की पेयजल स्वच्छता मंत्रालय से राजनगर हेंसल लैंपस के पास जलापूर्ति ठप की शिकायत

और अब रामगढ़ ट्रेजरी में भी घोटाला,राज्य भर के कोषागारों में घोटाले की आशंका

विधायक पूर्णिमा साहू का डीसी को पत्र, गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव का आग्रह