---Advertisement---

भूपेंद्र सुपर मार्केट के तत्वावधान में हरैया गांव में फाइनेंस सेवा की शुरुआत, 201 कन्याओं के सामूहिक विवाह का ऐलान

On: June 15, 2025 2:26 PM
---Advertisement---

गढ़वा: रविवार को गढ़वा थाना क्षेत्र के हरैया गांव स्थित कार्यालय में भूपेंद्र सुपर मार्केट के तत्वावधान में एक नई फाइनेंस सेवा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई, जिसमें कंपनी के डायरेक्टर भूपेंद्र चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर डायरेक्टर भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि इस संस्था के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी ताकि वे अपने छोटे व्यवसायों को बढ़ा सकें और आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने यह भी बताया कि संस्था द्वारा स्वास्थ्य सेवा को मजबूत करने के उद्देश्य से पलामू जिले में एक अत्याधुनिक हॉस्पिटल का निर्माण कार्य जारी है। हॉस्पिटल निर्माण का कार्य फिलहाल निर्माणाधीन अवस्था में है और इसके पूरा होते ही आम जनता को सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

भूपेंद्र चौधरी ने एक और महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए कहा कि आगामी 17 नवंबर को 201 कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस विवाह आयोजन में सभी कन्याओं को संस्था द्वारा गृहस्थी की आवश्यक सामग्री के साथ सम्मानपूर्वक विदाई दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इससे पहले पलामू में फाइनेंस सेवा की भी शुरुआत की जाएगी ताकि उस क्षेत्र के लोग भी इसका लाभ ले सकें।

कार्यक्रम में बोर्ड मेंबर गिरेंद्र कुमार सिंह, लातेहार जिला कोऑर्डिनेटर परवीन तिवारी, गढ़वा जिला कोऑर्डिनेटर उदय राम, दीपनारायण तिवारी, राबिया खातून, तैमून खातून सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। सभी ने इस पहल की सराहना की और इसे ग्रामीण विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

क्रोमा की ‘गोल्डन डील्स’ का लाभ उठाएं, अक्षय तृतीया अपने घर को अपग्रेड करें: एसी और 55″ या उससे बड़े QLED टीवी पर पाएं 50% तक की भारी छूट

झारखंड पुलिस महकमे में भी तबादले की रेल चली,46 आईपीएस इधर उधर,नई पदस्थापनाओं का आदेश जारी

प्रदेश में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पूर्वी सिंहभूम के डीसी बने राजीव रंजन और कई अफसर इधर-उधर

RTI एक्टिविस्ट कृतिवास की पेयजल स्वच्छता मंत्रालय से राजनगर हेंसल लैंपस के पास जलापूर्ति ठप की शिकायत

और अब रामगढ़ ट्रेजरी में भी घोटाला,राज्य भर के कोषागारों में घोटाले की आशंका

विधायक पूर्णिमा साहू का डीसी को पत्र, गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव का आग्रह